भारतीय विचार मंच – राष्ट्रीय संगोष्ठी

“विश्वकल्याण – भारतीय मूल्य आधारित नवरचना”

नमस्कार महोदय,
भारतीय विचार मंच वैचारिक क्षेत्र में गत 25 से ज्यादा वर्षों से कार्यरत संस्था है। मंच के द्वारा हर वर्ष एक द्वि दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन होता है। पिछले कुछ वर्षों में मंच के द्वारा विश्व कल्याणक भारत, औपनिवेशिक मानसिकता से भारतीय मानस की मुक्ति, भारतीय राष्ट्र दर्शन, वर्तमान वैश्विक परिप्रेक्ष्य में हिंदुत्व, हिंदू राजनीति जैसे अनेक विषयों पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ है।

इस वर्ष भी मंच ऐसी ही एक द्वि दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन फाल्गुन शुक्ल पक्ष पंचमी-षष्ठी, विक्रम संवत् २०७६, आंग्ल दिनांक 29 फरवरी व 1 मार्च 2020 (शनिवार-रविवार) के दिन गुजरात विश्वविद्यालय के प्रांगण में अमदाबाद में करने जा रहा है। इस वर्ष द्वि दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का विषय “विश्वकल्याण – भारतीय मूल्य आधारित नवरचना” ऐसा रहेगा।

संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य मान्यवर दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के विचारों के आधार पर नए विश्व की व्यवस्था का चिंतन रहेगा। शासन प्रणाली, कानूनी व्यवस्था, अर्थ चिंतन, कला एवं संस्कृति जैसे विषयों पर भारतीय विचार के आधार पर विश्व की नव रचना कैसे हो सकती है, उस विषय पर दोनों दिन विद्वानों के द्वारा मंथन चलेगा। अंत में यह विषय पर विविध विचार समूहो के द्वारा आगे क्या करणीय कार्य हो सकते हैं उस विषय पर पथ दर्शन मिलेगा।

संगोष्ठी का बीज भाषण विख्यात चिंतक मान्यवर श्री बजरंग लाल जी गुप्त का रहेगा। संगोष्ठी के अन्य वक्ताओं के रूप में, “ताशकंद फाइल्स”, “बुद्धा इन ट्राफिक जाम” जैसी फिल्मों के दिग्दर्शक श्री विवेक रंजन अग्निहोत्री, वर्तमान संसद सभ्य, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व पूर्व पुलिस कमिश्नर डॉ सत्यपाल सिंह, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश व कर्नाटक के पूर्व लोकायुक्त श्री कमलेश्वर नाथ गुप्ता, जाने-माने अर्थ चिंतक श्री तुलसी टावरी, प्रसिद्ध चिंतक डॉ. नीरजा गुप्ता, विद्वान धाराशास्त्री श्री अवधूत सुमंत जैसे विद्वान उपस्थित रहेंगे।

संगोष्ठी में दोनों दिन हमारे बीच प्रज्ञा प्रवाह के राष्ट्रीय संयोजक श्री जे. नंदकुमार जी व राष्ट्रीय सहसंयोजक श्री श्रीकांत काटदरे जी उपस्थित रहेंगे। संगोष्ठी के अंत में इस विषय में आगे  प्रबुद्धजनों को क्या करना चाहिए उस विषय पर हमारा पथ दर्शन मान्यवर श्री नंदकुमार जी करेंगे।

संगोष्ठी में प्रवेश के लिए अग्र पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) अनिवार्य है। इस संगोष्ठी का रजिस्ट्रेशन आप हमारी वेबसाइट vichar.org पर से कर सकते है। इस द्वि दिवसीय संगोष्ठी में निवास व्यवस्था व भोजन इत्यादि सारी व्यवस्था रहेगी । संगोष्ठी का शुल्क 500 ₹ है। अन्य निवास व्यवस्था और सहयोग शुल्क वगैरा माहिती आपको वेब साइट के लिंक पर उपलब्ध होगी। संगोष्ठी का पंजीकरण ऑनलाइन ही उपलब्ध है व शुल्क भी ऑनलाइन ही आप दे सकते है। संगोष्ठी का मंगल प्रारम्भ 29 फरवरी शनिवार के दिन प्रातः 9.45 बजे होगा व 1 मार्च रविवार शाम 5 बजे तक संगोष्ठी की पूर्णाहुति होगी।

संगोष्ठी की सम्पूर्ण माहिती पंजीकरण के बाद आपके पंजीकृत ईमेल पर भेजी जाएगी। गोष्ठी में भारतीय विचार मंच द्वारा प्रकाशित उत्कृष्ट साहित्य भण्डार भी उपलब्ध होगा।

संगोष्ठी में रजिस्ट्रेशन के संबंध में कोई अधिक जानकारी के लिए आप श्री केदार देशमुख का संपर्क कर सकते है। उनका दूरभाष 9033811014 और ईमेल kedar.t.deshmukh@gmail.com है।

संगोष्ठी के संबंध में अन्य कोई सहायता के लिए  :

श्री उमेश अग्रवाल (9376981403, 9227204700)       Email : umeshagrawal3105@gmail.com
श्री दिनेश पटेल (9824343191)                                     Email : pateldv54@gmail.com

 

Click here for Registration